A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर शहर के सुंदरीकरण एवं अतिक्रमण हटाने हेतु जिलाधिकारी का निरीक्षण

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जनपद हमीरपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक गोयल द्वारा आज शहर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों, सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर फैले अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नगर पालिका एवं प्रशासनिक अधिकारियों को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सड़क किनारे, फुटपाथों एवं सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर के सुंदरीकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रमुख चौराहों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक बनाया जाए। साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, कूड़ा निस्तारण की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा दीवारों पर अनावश्यक पोस्टर एवं विज्ञापनों को हटाने के निर्देश भी दिए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान जनहित में चलाया जा रहा है, अतः सभी नागरिकों एवं व्यापारियों से अपेक्षा है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और स्वयं भी अतिक्रमण न करें। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अभियान को निरंतर एवं प्रभावी रूप से संचालित किया जाए।

 

इस अवसर पर नगर पालिका, पुलिस प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Show More
Back to top button