
रवि शिमले रिपोर्टर 
अंजड:- मोक्षदा एकादशी सोमावर को नगर के खटूश्याम कॉलोनी स्थित श्री श्याम मन्दिर में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब श्रद्धालुओ ने श्याम बाबा के सामने शीश नवाकर मत्था टेका।
बाबा का आकर्षक फूलों से श्रंगार किया गया सुबह से देर रात्रि तक भक्तों के आने का सिलसिला चलता रहा।
सुबह से ही भक्तजन मन्दिर पहुचने लगे।
कई भक्त निशान यात्रा लेकर भी मन्दिर पहुँचे व बाबा को निशान अर्पित कर हारे के सहारे के जयकारे लगाए।
अल सुबह 5 बजे से ही पण्डित बसंत शर्मा ने वैदिकमंत्रोच्चार के साथ श्यामबाबा व मन्दिर में स्थापित भगवान पशुपतिनाथ महादेव, श्री सालासर बालाजी, श्रीराम एवं श्रीकृष्ण दरबार का पूजन अर्चन किया व सेवादारों द्वारा श्याम बाबा एवं सभी देवी देवताओं का आकर्षक फूलों से श्रंगार किया।
सुबह 7:30 बजे श्यामबाबा की मंगला आरती की गई, सुबह 11 बजे व शाम 8:30 बजे भोग आरती की गई। शाम 7:30 बजे सांयकालीन महाआरती के बाद बाबा का भव्य व दिव्य दरबार सजाया तथा ज्योत प्रज्वलित कर आहुतियां प्रदान की गई।
श्याम प्रसादी ग्रुप द्वारा विभिन्न फलों की प्रसादी वितरित की गई।
देर रात्रि 11 बजे श्यामबाबा की शयन आरती कर समापन किया गया।
*दूसरे पाटोत्सव पर होगा भव्य भण्डारा:-*
खाटूश्याम मन्दिर का 2 दिसम्बर, मंगलवार को दूसरा पाटोत्सव (स्थापना वर्ष) महोत्सव के रूप में भव्य अंदाज में मनाया जा जाएगा।
मंगलवार को सुबह 5 बजे से पण्डित बसंत शर्मा द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ श्यामबाबा एवं अन्य स्थापित सभी देवी देवताओं का विशेष पूजन अर्चन किया जाएगा व सेवादारों द्वारा श्याम बाबा का देशी व विदेशी प्रजातियों में फूलों व आकर्षक बागा से मनमोहक श्रंगार किया जाएगा।
सुबह 7:30 बजे संगीत के साथ मंगला आरती की जाएगी व सुबह 11 बजे श्यामबाबा की बारस की ज्योत प्रज्वलित कर आहुतियां प्रदान की जाएगी तथा श्यामबाबा को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर भोग आरती की जाएगी।
शाम 4 बजे भण्डारा प्रसादी में बनी भोजन प्रसादी का भोग लगाया जाएगा तथा सैकड़ो कन्याओं का पूजन अर्चन कर उन्हें भोज करवाने के बाद भण्डारा प्रसादी शुरू की जाएगी जो देर रात्रि तक चलेगी।
मैदान तैयार कर बनाई भोजनशाला:-
भण्डारा प्रसादी हेतु मन्दिर के बगल में भव्य मैदान तैयार किया गया है जहां एक साथ हजारो भक्त बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे।
मैदान में महिला एवं पुरुषों की बैठक व्यवस्था अलग-अलग की गई है। साथ ही लगभग 10 हजार स्क्वेयर फिट में भव्य भोजनशाला तैयार की गई है।
पूड़ी सब्जी की बनेगी प्रसादी:-
भण्डारा प्रसादी में 15 से 20 हजार श्रद्धालुओ के लिए मिक्स सब्जी व पूड़ी बनाई जाएगी तथा 2 क्विंटल नुक्तीदाने की महाप्रसादी बनाई जाएगी जिसे मन्दिर में दर्शनार्थियों को बांटी जाएगी।
मनमोहक विद्युतसज्जा:-
दूसरे पाटोत्सव पर श्याम मन्दिर को रंग बिरंगी आकर्षक विद्युतसज्जा से सजाया गया तथा मुख्य मार्ग से मन्दिर पहुच मार्ग तक रास्तेभर में पर्याप्त बिजली की व्यवस्था की गई।
सेवा में सैकड़ो श्यामभक्त दिनरात जूट हुए है।
खाटूश्याम मन्दिर समिति ने क्षेत्र सहित नगर की धर्मपरायण जनता से उक्त भण्डारे में अधिक से अधिक संख्या में पधारक पुण्यलाभ लेने का आवाहन किया है।
