A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:एक हफ्ते निरस्त रहेंगी कानपुर मानिकपुर मेमो

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। झांसी मंडल के वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर सेक्शन में खुरहंड-डिंगवाही-बांदा स्टेशनों के बीच ट्रैक दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों से रेग्युलेशन होकर (देरी से) चलेंगी। कुछ ट्रेनें भी विभिन्न स्टेशनों के बीच रोक-रोक कर चलाई जाएंगी। एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 11 दिसंबर को 14109 चित्रकूट-कानपुर सेंट्रल, 14110 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट, पांच से 11 दिसंबर तक 64601 मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल, 64602 कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर इस अवधि में निरस्त रहेगी।

इसके अलावा 18203 दुर्ग-कानपुर सेंट्रल एक और 10 दिसंबर को ओहन-अतर्रा के बीच 30 मिनट, आठ दिसंबर को ओहन-अतर्रा के बीच 60 मिनट, 64602 कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर दो, तीन व चार दिसंबर को भीमसेन-बांदा के बीच 30 मिनट देर होकर चलेगी।

Related Articles

04115 सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनल 11 दिसंबर को भीमसेन-खैरार के बीच 60 मिनट देर के साथ चलेगी। इसके अलावा भी करीब आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोक-रोक कर चलाई जाएंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!