A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedराजनीतिहरियाणा

कुरुक्षेत्र की 115 परियोजनाओं का किया उदघाटन व शिलान्यास, परियोजनाओं पर खर्च होगा 120 करोड 43 लाख का बजट

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऑनलाइन प्रणाली से प्रदेश में 4200 करोड़ रुपए की लागत से 679 परियोजनाओं का किया उदघाटन और शिलान्यास

कुरुक्षेत्र : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से 300 गांवों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जाएगा। इन गांवों में खेल नर्सरी, व्यायामशाला या अन्य खेलों के मैदान तथा समान उपलब्ध करवाया जाएगा। हालांकि इस प्रदेश में 6500 में से 6200 गांवों में पहले से ही खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर व खेल संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा चुकी है।
प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी वीरवार को न्यू लघु सचिवालय के सभागार में कुरुक्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक रामकरण काला, उपायुक्त शांतनु शर्मा, सिंचाई विभाग के आईईसी डा. सतबीर एस कादियान, जिला परिषद की अध्यक्षा कंवलजीत कौर, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, विभिन्न विभागों की 120 करोड़ 43 लाख की लागत से 115 योजनाओं और परियोजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऑनलाइन प्रणाली से पंचकूला से हरियाणा प्रदेश की विभिन्न विभागों की 4200 करोड़ की लागत से 679 परियोजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास किया।

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश और प्रदेश प्रगति की राह पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। इस प्रदेश में अब तक 17 हजार करोड़ रुपए की लागत से 1 साथ कई-कई परियोजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया जा चुका है। उस कड़ी में यह नौवां बड़ा कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला से 4200 करोड़ रुपए की 679 परियोजनाओं की सौगात प्रदेश के नागरिकों को दी है। इस सरकार ने लोगों को सडक़, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई है और सरकार ने अब तक सडक़ों पर 60 हजार करोड़ रुपए का बजट खर्च किया है। इतना ही नहीं 11 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 हजार करोड़ रुपए की लागत से बने द्वारका एक्सप्रेस हाईवे की सौगात भी प्रदेश के नागरिकों को देंगे। इस सरकार ने पिछले 10 सालों से देश और प्रदेश को नई दिशा देकर लोगों को जीवन को सरल और सुगम बनाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में हर क्षेत्र में जबरदस्त बदलाव आया, जिससे लोगों का जीवन का सफर सहज बना, पैसे की बचत हुई ओर खर्चों में भी कटौती हुई। इस सरकार ने रेलवे लाइन को 100 फीसदी इलेक्ट्रीफाइड करने का काम किया और एयरपोर्ट जैसी सुविधाए भी उपलब्ध करवाई। इस सरकार ने 29 एम्स बनाने का काम किया, जबकि पिछले 55 सालों में एक एम्स ही बन पाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से चिनाब नदी का पानी भी पंजाब और हरियाणा को मिलेगा। इसकी तमाम व्यवस्थाएं कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकसित राष्ट्र बनकर उभरेगा। इसी सोच के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम कर रहे है। इस सरकार ने पारदर्शिता के आधार पर नौकरियां दी और लोगों के स्वास्थ्य का इलाज करवाने के लिए आयुष्मान व चिरायु योजना को लागू करने का काम किया।


विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को 4200 करोड़ रुपए की लागत से 679 परियोजनाओं और कुरुक्षेत्र के लोगों को करीब 121 करोड़ रुपए की लागत से 115 परियोजनाओं की सौगात दी है। इस सरकार के कार्यकाल में थानेसर हल्का में करीब 4 हजार करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य पिछले 9 सालों में पूरे करवाए जा चुके है। इस सरकार में एलीवेटिड रेल ट्रैक, अमृत सरोवर, आयुष विश्वविद्यालय, सडक़ों, खेलों, स्वास्थ्य सेवाओं, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रोजैक्ट की सौगात मिल चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से ही सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक की नीति को आधार मानकर थानेसर हल्के का चहुमुखी विकास किया जा रहा है।
विधायक रामकरण ने सरकार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से शाहबाद हल्के का तेजी के साथ विकास किया जा रहा है। इस हल्का में शहरों और गांवों में कई हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्य पूरे करवाए जा चुके है। इन विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के लिए स्थानीय प्रशासन भी बधाई का पात्र है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों से अपील की है कि विकास कार्यों की सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखकर विकास किया जाए। इस हल्का में भविष्य में भी निरंतर विकास की गंगा बहती रहेगी। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कुरुक्षेत्र की विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने किया। इस मौके पर श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डा. करतार सिंह धीमान, एसडीएम सुरेंद्र पाल, जिला परिषद के सीईओ अशोक मुंजाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!