A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

हमीरपुर:मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

हमीरपुर।समाजवादी पार्टी कार्यालय हमीरपुर में समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव की जयंती जिलाध्यक्ष इदरीश खान जी की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मनाई गई।इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक माननीय पुष्पेंद्र यादव जी ने नेता जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम सब एक ऐसे व्यक्तित्व की जयंती मनाने के लिए एकत्र हुए हैं, जिनका नाम मात्र लेने से संघर्ष, सादगी, साहस और समाज सेवा की पूरी पुस्तक जीवंत हो उठती है,

जननायक, धरतीपुत्र, नेता जी मुलायम सिंह यादव जी।

Related Articles

नेताजी का जीवन किसी साधारण नेता की कहानी नहीं था।नेता जी साधारण परिवार से उठकर असाधारण ऊँचाइयों तक पहुँचे।किसान के घर जन्म लेकर पूरे देश के किसानों की आवाज़ बने।गाँव की पगडंडियों से चलकर विधानसभा, लोकसभा, मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री तक पहुँचने वाला यह सफर बताता है कि मेहनत, संघर्ष और जनता का भरोसा किसी भी व्यक्ति को कहाँ तक ले जा सकता है।नेताजी ने हमेशा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी।उन्होंने सबसे पहले कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा जब कमजोर को उसका हक़ मिलेगा और मज़दूर-किसान को सम्मान मिलेगा।यही कारण है कि उनका नाम आज भी गाँव-गाँव, खेत-खेत, नौजवानों और बुजुर्गों के दिलों में बसता है।आज नेता जी की जयंती पर हमारा संकल्प होना चाहिए कि हम नेताजी की विरासत को केवल शब्दों में नहीं बल्कि अपने कर्मों में जिएँगे।हम उनकी तरह संघर्ष करेंगे, उनकी तरह बोलेंगे, और उनकी तरह जनता की सेवा करेंगे।नेताजी सिर्फ एक नाम नहीं, एक विचारधारा है।नेताजी सिर्फ एक नेता नहीं, एक युग हैं।और युग कभी समाप्त नहीं होते।अन्य वक्तागणों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।इस मौके पर राम प्रकाश प्रजापति पूर्व प्रत्याशी विधानसभा हमीरपुर,ओम प्रकाश सोनकर वारसी प्रदेश सचिव,लाल सिंह यादव राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, सैयद उमर जिला सचिव, राघवेन्द्र यादव लकी नगर अध्यक्ष, लाला प्रधान पूर्व प्रधान, युगांक मिश्रा पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद, रिजवान खान जिलाध्यक्ष अल्प संख्यक सभा, सूर्य प्रताप यादव नगर उपाध्यक्ष, मो जुनैद,बीटू यादव प्रदेश सचिव युवजन सभा, रजा हुसैन आदि समाजवादी साथी उपस्थित रहे।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!