

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन 31 दिसंबर तक
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649
भरतपुर – भरतपुर में भी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के वार्षिक भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पेंशनर्स को निर्बाध रूप से पेंशन जारी रखने के लिए 31 दिसम्बर 2025 तक सत्यापन कराना आवश्यक है।
प्राप्त जानकारी अनुसार पेंशनर्स ई-मित्र कियोस्क या ई-मित्र प्लस केन्द्रों पर बायोमैट्रिक माध्यम से या Rajasthan Social Security Pension and Aadhar FaceRD मोबाइल ऐप से फेस रिकॉग्निशन के जरिए सत्यापन करा सकते हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार यदि इन माध्यमों से सत्यापन नहीं हो पाता है, तो संबंधित स्वीकृतिकर्ता अधिकारी (एसडीएम/बीडीओ) ssp.rajasthan.gov.in पोर्टल पर ओटीपी आधारित सत्यापन कर सकेंगे। अत्यधिक वृद्ध या असमर्थ पेंशनर मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे सत्यापन करवा सकेंगे।