

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
हमीरपुर।सदर कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता में एक फोटो ग्राफ़ी की दुकान में शार्ट सर्किट के चलते देर शाम भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से दुकान में रखें समान सहित मशीनें जलकर खाक हो गईं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर कुछेछा निवासी आरिफ मंसूरी ने बीते पांच माह पूर्व बृजराज हॉस्पिटल के पास किराए की दुकान में आरिफ एफ.सी फोटो ग्राफी की दुकान खोली थी। रविवार की देर शाम दुकान बंद करते समय अचानक शार्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लग गई।जिससे लाखों का नुकसान हुआ है. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार आरिफ मंसूरी ने बताया कि आग लगने से दुकान का अधिकांश सामान और इलेक्ट्रोनिक मशीनें जल चुकी है। बताया लगभग एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।