A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलकरने वाला आया पुलिस की गिरफ्त में

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलकरने वाला आया पुलिस की गिरफ्त में

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

भरतपुर। चिकसाना थाना पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जबरन गर्भपात कराने के गंभीर आरोपों में फरार चल रहे एक ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा ₹5000 का नकद इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ शर्मा (25 वर्ष) पुत्र सुरेशचन्द शर्मा, निवासी भांडौर कलां, थाना सेवर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह मामला 6 अगस्त 2025 को तब प्रकाश में आया जब पीड़िता ने थाना चिकसाना में आरोपी सौरभ शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।।शिकायत में कहा गया था कि सौरभ शर्मा ने पीड़िता के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया। इसके बाद, उसने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। आरोपों के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता पर दबाव डालकर गर्भ में पल रहे बच्चे का जबरन गर्भपात भी करा दिया। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी सौरभ शर्मा फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, भरतपुर द्वारा उस पर ₹5000 का नकद इनाम घोषित किया गया था। लंबे समय से वांछित चल रहे इस अपराधी को अंततः पुलिस टीम ने धर दबोचा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!