A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

59 वाँ नेत्र कैंप श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कोट ऊपर कामां में संपन्न हुआ

 

सकल जैन समाज कामां एवम वेणु आई इंस्टीट्यूट एवम रिसर्च सेंटर दिल्ली के सहयोग से आज 59 वाँ नेत्र कैंप श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कोट ऊपर कामां में संपन्न हुआ

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

Related Articles

कामां – 59 वाँ नेत्र कैंप श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कोट ऊपर कामां में संपन्न हुआ , सकल जैन समाज कामां एवम वेणु आई इंस्टीट्यूट एवम रिसर्च सेंटर दिल्ली के सहयोग से आज 120 मरीजों का चेक अप किया गया जिसमे से 19 मरीजों को आंखो के ऑपरेशन के लिए दिल्ली रेफर किया गया। वेणु आई हॉस्पिटल सभी मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन कर *सब की दृष्टि सबको दृष्टि* के नारे को बुलंद कर रहा है, सकल जैन समाज कामां आपके इस धर्म कार्य के लिए आपको बहुत बहुत साधुवाद प्रकट करता है !

आज डॉक्टर पैनल में डॉक्टर आशीष जी , प्रियंका जी , वन्दना जी , वंशिका जी और मुस्कान जी , महेंद्र जी ने मरीजों का निरीक्षण किया। तथा यह कैंप डॉक्टर इंचार्ज इबरान अली जी के निरीक्षण में सम्पन्न हुआ ।

श्री कपूर चंद जी जैन के निर्देशन में यह नेत्र कैंप पिछले 5 वर्षों से अनवरत सेवाएं दे रहा है, आज के कैंप में मुकेश जैन , मनोज कुमार जैन ,अनिल जैन लहसरिया आदेश जैन ,राकेश जी रेलवे वाले , मोतीलाल शर्मा जी , मयंक जैन, सुनील जैन , विशाल जैन, आर्यन जैन ,आकाश जैन ने उपस्थित रहकर अपना समय प्रदान किया |

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!