

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। शासकीय महाविद्यालय मनावर द्वारा स्वदेशी जागरण सप्ताह तथा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य व संरक्षक डॉ.आर.सी. पाण्टेल के मार्गदर्शन में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों को स्वदेशी उत्पादों के ज्यादा से ज्यादा उपयोग तथा जनता में जागरूकता लाने संबंधित संकल्प दिलवाया गया इसी अनुक्रम में सेवा पखवाड़ा के तहत देश, प्रदेश, जिले, प्रत्येक गांव तथा व्यक्तिगत रूप से स्वच्छ्ता बनाये रखने संबंधित शपथ भी सभी उपस्थित प्रतिभागियों को दिलवाई गई। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.भुरेसिंह सोलंकी जी द्वारा स्वच्छ्ता का महत्व तथा स्वच्छ्ता से स्वास्थ्य तथा बहुआयामी होने वाले प्रभावों को रेखांकित किया। प्रो.विजय कुमार गोरे द्वारा स्वदेशी की अवधारणा पर प्रकाश डाला तथा जनता में जागरूकता लाने के सतत प्रयासों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी प्रो.अजय सोलंकी ने श्रमदान और आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। आभार प्रदर्शन प्रो.राजकमल नर्गेश द्वारा ज्ञापित किया गया।