

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।।स्थानीय विद्योदय महाविद्यालय परिसर मैं शक्ति की भक्ति महापर्व शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों हेतु भव्य गरबा-रास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्योदय शिक्षण समिति के निदेशक डॉ.नीलेश रावका, विपुल गंगवाल, आशीष गंगवाल, विवेक राठी, नितिन नामदेव, आयुष जैन, श्याम गुप्ता एवं संस्था प्राचार्य डॉ. अजय वाघे द्वारा मां भगवती के समक्ष द्वीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके रास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा में मां भगवती के समक्ष आकर्षक गरबे करके अपनी आस्था को व्यक्त किया गया। संचालक मंडल द्वारा मां भगवती के समक्ष सभी को निरोगी, दीर्घायु एवं अपने-अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो की मंगल कामना की।