

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। आंचलिक पत्रकार संघ द्वारा जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन मां अमका झमका की नगरी अमझेरा में किया गया। सम्मेलन व कार्यशाला के मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जी टाक, विशेष अतिथि धार जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेड़ा, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, धार पत्रकार संघ अध्यक्ष छोटु शास्त्री, प्रेस क्लब मनावर अध्यक्ष अनिल जैन एवं अन्य आमंत्रित वरिष्ठ पत्रकार जन प्रतिनिधि मंचासिन थे।
कार्यक्रम में पत्रकार ओर पत्रकारिता पर मुख्य वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त किए गए।
कहते हैं पत्रकारिता में पत्रकारों को किसी संगठन और अपने वरिष्ठ पत्रकारों के द्वारा प्रोत्साहन ओर सुरक्षा प्रदान की जाती है तो वह पत्रकार निर्भय होकर कार्य करता है। ऐसा ही आंचलिक पत्रकार संगठन के द्वारा अपने पत्रकारो को सुरक्षा ओर साहस दिया गया है। उसी के दम पर आज मध्य प्रदेश आंचलिक पत्रकार संगठन का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में आंचलिक पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी भी घोषित की गई। जिसमें धार जिला अध्यक्ष दिलीप तंवर, जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश सेन, प्रदेश महामंत्री योगेश जख्मी को मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में पत्रकार अशोक जैन, इकबाल मंसुरी, मंयक साधु, मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष संदिप जाजमे का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब मनावर मिडीया प्रभारी विश्वदीप मिश्रा, विजय नामदेव धामनोद ने किया।