A2Z सभी खबर सभी जिले की

कौशाम्बी में हिन्दूवादी संगठन के नेता वेदप्रकाश सत्यार्थी का गुंडई और दबंगई भरा चेहरा एक बार फिर सामने आया है

अखंड भारत न्यूज़ कौंशाम्बी

कौशाम्बी में हिन्दूवादी संगठन के नेता वेदप्रकाश सत्यार्थी का गुंडई और दबंगई भरा चेहरा एक बार फिर सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वेदप्रकाश सत्यार्थी एक युवक को चाय की दुकान के अंदर कमरे में बेरहमी से लात-घूंसों और मुक्कों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं।

यह पूरा मामला मंझनपुर स्थित जिला पंचायत गेट के पास की एक चाय की दुकान का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे संगठन के नेता अपने प्रभाव और दबदबे का इस्तेमाल करते हुए युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं, जबकि वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने खड़े हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की दबंगई ने आम जनता में भय का माहौल बना दिया है। फिलहाल पुलिस ने वीडियो संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। यदि वीडियो में दिख रही घटना सही पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

👉 वायरल वीडियो ने एक बार फिर कानून व्यवस्था और दबंगों के बढ़ते हौसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Related Articles
Show More
Back to top button