A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

*धूमधाम से हुआ 29वाँ श्रीनवदुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ*

भरथना

कस्बा के मोहल्ला मोतीगंज राजाराम पोरवाल पीतल वालों के हाता में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीनवदुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में 29वाँ श्रीनवदुर्गा पूजा महोत्सव विधिविधान और भक्तिभाव के साथ प्रारंभ हुआ।

श्री दुर्गा पूजा पंडाल में सम्मानित किया गया

महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने माता रानी की आराधना कर विधिविधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस दौरान समिति के अध्यक्ष संजीव दीक्षित गपूड़े और संरक्षक राजीव पोरवाल ने थाना प्रभारी का पटका पहना कर सम्मानित किया।

Related Articles

पूजा पंडाल को भव्य रूप से सजाया गया है। चारों ओर देवी मां के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में मां की आरती उतारी।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन मां दुर्गा की विशेष आरती, भजन संध्या और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

दूसरे दिन से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में आस्था और उल्लास का माहौल बना रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!