A2Z सभी खबर सभी जिले की

हरसौरा थाना द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही

कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही की। पुलिस थाना हरसौरा की टीम ने दो मुलजिमों रवींद्र उर्फ रवि और सचिन अवाना को गिरफ्तार किया।

पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज जयपुर द्वारा चलाए गए एरिया डोमिनेशन अभियान में अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए करीब 10 माह से हथियार खरीद-फरोख्त में फरार मुलजिम सचिन अवाना को गिरफ्तार किया गया। मुलजिम रवींद्र उर्फ रवि को प्रोडेक्शन वारंट पर केंद्रीय कारागृह जयपुर से गिरफ्तार किया गया।

मुलजिम रवींद्र उर्फ रवि केंद्रीय कारागृह जयपुर में निरुद्ध रहकर जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर अपने दोस्त के जरिए अपने रिश्तेदार को अवैध पिस्टल उपलब्ध करवाया था। प्रकरण में अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!