
कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा वोट चोरी का बड़ा खुलासा किए जाने के बाद, लोकतंत्र बचाने के लिए बानसूर विधानसभा क्षेत्र में _”वोट चोर- गद्दी छोड़ ” हस्ताक्षर अभियान_ शुरू किया जा रहा है। यह आयोजन 20 सितम्बर 2025, शनिवार को सुबह 09 बजे रामबाग बानसूर में होगा।
कार्यक्रम में AICC कोऑर्डिनेटर के के शास्त्री, कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार व पूर्व विधायक बानसूर शकुन्तला रावत, जयपुर ग्रामीण लोकसभा प्रत्याशी अनिल चौपड़ा और ज़िला प्रभारी फ़ुलचन्द ओला सहित बानसूर नारायणपुर की दोनों ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी, नगर अध्यक्ष बानसूर नारायणपुर व समस्त कार्यकारिणी, बानसूर के समस्त मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष गण, ज़िला पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं प्रत्याशी, सभी अग्रिम संगठनों एवं प्रकोष्ठों अध्यक्ष गण और बानसूर के वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।