

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। धरमपुरी मण्डल में सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत आयोजित मण्डल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि धरमपुरी के लोकप्रिय विधायक कालुसिंह ठाकुर ने विधानसभा क्षैत्र के विकास कार्यो की चर्चा कर सरपंच गण से प्रस्ताव लिए व मुख्यमंत्री जी के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं को मूर्त रूप देने की बात कही। 
कार्यशाला का मार्गदर्शन जिले की ओर से पधारे प्रभारी रविन्द्र परिहार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप मनाने के प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व की कार्ययोजना को मूर्त रूप देने हेतु सभी से आह्वान किया कि मंडलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर में मोदीजी के 75वे वर्ष पर 75 यूनिट रक्त एकत्रित करने हेतु रक्तदान शिविर, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ माँ के नाम, 25 सितम्बर को दीनदयाल जी उपाध्याय के जीवन परिचय के साथ संगोष्टी, आदि कार्यक्रम करने की बात कही। 
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर मण्डल के समस्त कार्य कर्ताओं को अभियान से जुड़े सभी करणी कार्यो की रुप रेखा कार्य कर्ताओं से विस्तार से साझा की।
इस अवसर पर अभियान के संयोजक नागिन सोनी, अभियान के प्रभारी शैलेंद्र जायसवाल, अभियान के सह संयोजक कृष्ण पाल जी, महामंत्री शानू ठाकुर , जनपद उपाध्यक्ष कालू सिंह सोलंकी, सरपंच संघ अध्यक्ष चैन सिंह जी , वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम कसरावदिया, कैलाश वर्मा, सेइतराम यादव, पन्नालाल भगोरे, दिलीप सिंह मण्डलोई, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष उज्जवल सोलंकी, वरिष्ठ महेश पाटीदार एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त जनप्रतिनिधि गण, जनपद सदस्य गण, सरपंचगण, पार्षद गण एवं समस्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
