

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। भाजपा मंडल सिंघाना मे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदीजी के जन्मोत्सव को सेवा पखवाड़ा के रूप मे मनाया जाएगा इस हेतु मण्डल के ग्राम गणपुर में महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा (धार) ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी राधेश्याम मुकाती, जिला पंचायत सदस्य एवं मंडल सह प्रभारी कपिल सोलंकी, सिंघाना भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश पांडेय व उपस्थित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा मां भारती व भाजपा पितृ पुरूष श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी, श्री प.दिनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुजन व माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यशाला मे पधारे अतिथियो, पदाधिकारीयो, व सेवा पखवाड़ा प्रभारियों द्वारा भाजपा सुशासन व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के स्वर्णिम कार्यकाल व जन हितैषी योजनाओं व मोदीजी के 75 वे जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाएगा।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि हमारा लक्ष्य सरकार व संगठन दोनों के ही माध्यम से जन सेवा करना है। मध्य प्रदेश को विकसित भारत की यात्रा को अग्रणी बनाना है। प्रत्येक समाज में कार्यकर्ता पहुंचकर जनहितैषी कार्य करे। ताकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत और समृद्ध भारत का निर्माण हो सके। वरिष्ठ भाजपा नेता डा शांतिलाल पाटीदार, देवराम पाटीदार, सुरेश पाटीदार देवगढ़, सुरेश साद डोंगरगांव, सिंघाना मंडल अध्यक्ष प्रकाश पांडे मंचासीन रहे।
सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में मंडल कार्यकारिणी सदस्य, बुथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा साथियों की उपस्थिति रही।
संचालन मंडल महामंत्री गौतम परिहार ने किया। आभार पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनिल पाटीदार ने माना। उक्त जानकारी सिंघाना भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी दिनेश पटेल ने दी।