A2Z सभी खबर सभी जिले की

बच्चों सहित दर दर भटकने को मजबूर भूमिहीन दलित परिवार

भूमिहीन परिवार के घर पर चला प्रशानिक बुलडोजर, 13 घर में 1 व्यक्ति का घर तोड़ने पर आक्रोश

‎ भूमिहीन परिवार के घर पर चला प्रशानिक बुलडोजर

‎  बच्चों सहित भटकने को विवश है भूमिहीन दलित परिवार

‎जहानाबाद/रणजीत कुमार। सदर प्रखंड अंतर्गत स्थित सिकरिया गांव निवासी एक भूमिहीन परिवार के घर पर चला बुलडोजर। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई सालों से जिस जमीन में आवास योजना से घर बनाकर रह रहे थे परंतु अचानक प्रशासन के द्वारा जेसीबी मशीन के माध्यम से पूरे घर को तोड़कर गिरा दिया गया। पीड़ित बेघर होने के बाद भटक रहे हैं। भोजन एवं रहने की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। साथ ही छोटे बच्चों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खुले आसमान में रहने को विवश है, वहीं पीड़ित द्वारा भोजन एवं आवासन की बुनियादी आवश्यकता हेतू अधिकारियों से गुहार लगाई जा रही है जिसके तहत जिलाधिकारी को आवेदन पत्र देकर मदद की गुहार लगाई गई है। पीड़ित अजय कुमार एवं पत्नी बच्चे सहित दर दर भटक रहे हैं। बताया गया कि लगभग तीस साल से अधिक समय से हमारे पूर्वज भी यहीं रहते थे, परंतु अचानक हमारा घर टूट जाने से बच्चों एवं महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में कुल 13 लोगों को सूचना दी गई थी परंतु सिर्फ एक व्यक्ति का घर तोड़ने को लेकर आक्रोश है।तत्काल भोजन, रहने की पर्याप्त व्यवस्था हेतू सहयोग की मांग की गई है।

के

Related Articles

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!