A2Z सभी खबर सभी जिले की

सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता दिवस मनाया

रिपोर्टर:दिलीप कुमरावत:MobNo9179977597

मनावर। जिला धार।। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर मनावर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय भैया बहनों द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। छात्र छात्राओं ने महापुरुषों एवं वीरांगनाओ का स्वरूप धारण कर रैली में सम्मिलित हुए। विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि सुमित खटोड़ प्रितेश खंडेलवाल एवं अनिरुद्ध गोयल थे

Related Articles


इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने बताया कि यह आजादी हमें कई बलिदानो के बाद मिली। हमें इस स्वतंत्र भारत को समृद्ध, शक्तिशाली बनाना है। इसके लिए हम सबको त्याग, समर्पण भाव से राष्ट् की सेवा करना चाहिए।


तत्पश्चात भैया बहनों द्वारा गीत कविता एवं भाषण की सुंदर प्रस्तुतियां दि गई। कार्यक्रम का संचालन सुश्री आरती वर्मा एवं माधुरी इस्के ने किया।


विद्यालय के अध्यक्ष नरेंद्र कामदार उपाध्यक्ष गोविंद सोनी, सचिव जितेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष अखिलेश पाटीदार, प्रदीप सोनी, शैलेन्द्र भार्गव, जितेंद्र आदिवाल आदी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी प्राचार्य अरविंद पांडेय ने दी।

Show More
Back to top button