

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा। भारत विकास परिषद शाखा दौसा, के तत्वावधान में एनीमिया उन्मूलन जागरूकता शिविर स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर बालिका विद्यालय पूनम टॉकीज के पीछे दौसा एवं प्रदर्शिनी विद्या मंदिर में आयोजित किया गया ।
परिषद् सचिव विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेंद्र गुर्जर, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमित राय, परिषद अध्यक्ष संजय पीलवा, एनीमिया प्रकल्प प्रभारी कांता घीया, अरुणा गुप्ता, महिला सहभागिता संयोजक जागृति रेला द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत दिनों विद्यालयों में अध्यनरत कुल 1044 बालिकाएं तथा महिलाओं का हीमोग्लोबिन की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यकता अनुसार आयरन फोलिक एसिड की गोलियां बांटी गई ।
इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेंद्र गुजर ने बालिकाओं को एनीमिया से बचने के उपाय बताएं तथा यह कहा कि पौष्टिक भोजन लेने से एनीमिया रोग से मुक्ति प्राप्त होती है यदि किसी महिला को एनीमिया की समस्या है तो उसके बच्चे कुपोषण का शिकार बनते है तथा आगे जाकर उसे बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवस मनाया जाता है और कहा की भारत विकास परिषद द्वारा यह कार्यक्रम चलाया जाना निश्चित तौर पर एक मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष संजय पीलवा द्वारा भारत विकास परिषद के कार्यकलापों की जानकारी दी गई । उन्होंने कहा कि बेटियां समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करती हैं क्योंकि वह परिवार के माध्यम से इस कार्य को संपन्न करती हैं।
आज हीमोग्लोबिन जांच के बारे में कई छात्राएं सोचती हैं कि इसमें दर्द होगा, पर मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूँ कि यह जांच बिल्कुल सुरक्षित है। इसमें बस एक छोटी सी सुई लगती है – उंगली पर , जैसा कि चींटी काट ले, बस उतना ही हल्का अनुभव होता है। न कोई नुकसान, न कोई डर। लेकिन इससे जो लाभ होगा – वह आपके पूरे जीवन के लिए काम आएगा।
अब इस अभियान में आपका क्या रोल है? सबसे पहले खुद को जांच के लिए तैयार रखें। पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ सहयोग करें। एक-दूसरे को भी प्रोत्साहित करें। अगर किसी का हीमोग्लोबिन कम भी निकले तो चिंता न करें, हम सब आपके साथ हैं और आपको आगे की सही सलाह दी जाएगी। यह अभियान गर्व की बात है ,आप एक ऐसे प्रयास का हिस्सा हैं जो पूरे राजस्थान को स्वास्थ्य की दृष्टि से बदलने वाला है।
आप सब इस अभियान की असली ब्रांड एम्बेसेडर हैं। आप न केवल खुद को बल्कि अपने परिवार, बहनों और सहेलियों को भी जागरूक कर सकती हैं। जब बेटियाँ स्वस्थ होंगी, तभी राष्ट्र सशक्त होगा। हम सब मिलकर एनीमिया को हराएंगे और “एनीमिया मुक्त राजस्थान” का सपना साकार करेंगे।
परिषद स्वस्थ भारत समर्थ भारत की परिकल्पना लेकर चलती है। इसी कड़ी में आज पूरे राजस्थान में एक लाख से अधिक एनीमिया की जांच हेतु कैंप लगाए गए है।
पीलवा ने चिकित्सा विभाग का धन्यवाद ज्ञापित किया जिनके सहयोग से यह जांच शिविर लगाया जा सके।
ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित राय द्वारा द्वारा एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी दी गई तथा परिषद की इस पहल के लिए सराहना की गई।
इस अवसर पर एनीमिया प्रकल्प प्रभारी कांता घीया एवं अरुणा गुप्ता ने सभी धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया ।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य श्री रामकरण शर्मा, एनीमिया उन्मूलन प्रकल्प प्रभारी श्रीमती कांता घीया, अरुणा गुप्ता, शाखा संयोजक महिला सहभागिता जागृति रेला, रेखा धोकरिया , अर्चना पीलवा, विजयलक्ष्मी गुप्ता , जिला संयोजक राजेश जटवाड़ा प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी विष्णु देव खंडेलवाल, राम धोकरिया, विमल धोकरिया ,आशीषखुटेटा सहित अन्य उपस्थित थे।