नोहरराजस्थानहनुमानगढ़

प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना के तहत किया कार्यक्रम का आयोजन।

राजस्थान लघु समाचार पत्र संपादक के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल भारती रहे कार्यक्रम में मौजूद।

Oplus_4
oplus_131072

http://मोहरसिंह,नोहर,जिला हमहानुमानगढ़,राजस्थान। भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत चलाये जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रम के तहत वस्त्र क्षेत्र में कौशल विकास रोजगार योजना के तहत समर्थ योजना के अंतर्गत नोहर डिग्री कॉलेज में 19 जनवरी 2029 को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी नोहर राहुल श्रीवास्तव (आईएएस) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर नोहर गीता चौधरी,पुलिस उपाधीक्षक नोहर सुभाष चंद्र ,नायब तहसीलदार संजीव सिहाग अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका नोहर बसंत सैनी , सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड नोहर के अधशाषी अभियंता विनोद कुमार ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नोहर अभिषेक पारीक,पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा ने कार्यक्रम ने शिरकत की। इसी कड़ी में जयपुर से विशेष रूप से पधारे राजस्थान लघु समाचार पत्र संपादक के प्प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल भारती ने अतिथि के रूप में विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कोर्स पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को भारत सरकार द्वारा प्रमाण पत्र के अलावा प्रतीक चिन्ह भी भेंट किये गए। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 3 माह का उक्त कोर्स निशुल्क कराया जाता है। कोर्स पूर्ण होने के बाद सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत राशि भी अपना रोजगार शुरु करने के लिये उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना में 17 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न प्रकार के रोजगारोन्मुखी कोर्स करवाकर व्यक्ति को स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने योजना के तहत चलाये जाने वाले विभिन्न प्रकार के कोर्स की जानकारी दी। कॉलेज प्रशासन द्वारा अतिथियों का सफा पहनाकर व माला पहनाकर मान सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गई। अखंड भारत नई दिल्ली से मोहरसिंह की खास रिपोर्ट।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!