
🌧️ बरसात में बढ़ा आई फ्लू का खतरा, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह
➡️ सितारगंज में बरसात के मौसम में गर्मी और उमस के कारण आई फ्लू (आंखों का संक्रमण) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
➡️ मरीज आंखों में जलन, दर्द, लालपन और पानी आने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
-
-
-
-
फर्जी आरसी बनाकर स्कूटी बेचने का मामला, बाइक प्वाइंट के दो संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज ।वाहनों की खरीद-बिक्री करने वाले शेख शाहंशाह (पिता–स्व. शेख इलियास, निवासी राजवाड़ी रोड, कतरास) तथा मो. आगाज अंसारी (पिता–नौशाद अंसारी, निवासी छाताबांध, कतरास) ने वाहन खरीदार को उक्त फर्जी आरसी को मूल दस्तावेज बताकर उपलब्ध कराया था।कतरास। वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गुहिबांध बस स्टैंड के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान स्कूटी संख्या JH10DC6884 के दस्तावेजों की जांच में आरसी (RC) की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी में छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया।पुलिस के अनुसार, आरसी कार्ड में वाहन स्वामी के नाम में बदलाव कर फर्जी आरसी तैयार की गई थी और उसी के आधार पर स्कूटी को दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया था। पूछताछ में पता चला कि छाताबाद पुल के पास ‘बाइक प्वाइंट’ नाम से सेकेंड हैंड वाहनों की खरीद-बिक्री करने वाले शेख शाहंशाह (पिता–स्व. शेख इलियास, निवासी राजवाड़ी रोड, कतरास) तथा मो. आगाज अंसारी (पिता–नौशाद अंसारी, निवासी छाताबाद, कतरास) ने वाहन खरीदार को उक्त फर्जी आरसी को मूल दस्तावेज बताकर उपलब्ध कराया था। जांच में यह भी सामने आया कि जब्त की गई स्कूटी भी इन्हीं दोनों द्वारा बेची गई थी।इस मामले में कतरास थाना में कांड संख्या 172/26, दिनांक 30 जून 2026 के तहत दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
30/06/2026
-
-
-
-
-
-
➡️ डॉक्टरों के अनुसार यह संक्रमण कंजंक्टिवाइटिस (आंख की सूजन) का रूप होता है, जो बैक्टीरिया या वायरस से फैलता है।
➡️ बरसात में तापमान गिरने और नमी के कारण बैक्टीरिया, वायरस व एलर्जी तेजी से पनपने लगते हैं।
➡️ संक्रमण से आंखों पर चिपचिपा पीला पदार्थ जमा हो सकता है, जिससे दूसरी आंख भी चपेट में आ सकती है।
➡️ डॉक्टरों ने बताया कि थोड़ी सी सावधानी और आंखों की सफाई से इस संक्रमण से बचा जा सकता है।
🛡️ *संक्रमण से ऐसे करें बचाव:*
➡️ हाथों की स्वच्छता बनाए रखें और बार-बार धोएं।
➡️ आंखों की मेकअप या तौलिया जैसी चीजें साझा न करें।
➡️ रूमाल व तकिए के कवर को बार-बार बदलें।
➡️ तौलियों को बार-बार धोकर साफ कपड़े इस्तेमाल करें।
➡️ आंखों के प्रोडक्ट एक्सपायरी के बाद न इस्तेमाल करें।
➡️ जिन लोगों को आई फ्लू हो, उनके संपर्क में आने से बचें।
🩺 डॉ. कुलदीप यादव, सीएमएस (उप जिला अस्पताल, सितारगंज) ने कहा:
“आंखों की देखभाल और थोड़ी सी एहतियात बरतने से खुद को संक्रमित होने से बचाया जा सकता है।”
🟣🔵⚪🟢🟡🟠
*उधम सिंह नगर*
URL Copied