A2Z सभी खबर सभी जिले की

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक संपन्न

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की संगठनात्मक बैठक आगर मालवा में सम्पन्न हुई

रिपोर्टर=आरिफ खान नियाज़ी

आगर मालवा= मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की संगठनात्मक बैठक एक निजी गार्डन में संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन के मुख्य आतिथ्य विशेष अतिथि अशोक नाहर सह संयोजक सदस्यता अभियान समिति , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे आगर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा को और अनिल गोस्वामी को नवीन तनोडिया का अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही समरथसिंह राजपूत को आगर ब्लॉक सचिव बनाया गया। बैठक में पत्रकारों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आगामी जुलाई माह में संभागीय सम्मेलन आयोजित करने ,साथ संभाग,जिला एवम ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के लगातार तीन बैठक में अनुपस्थित रहने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने संबधी मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में सुसनेर, कानड़,बडौद, तनोडिया सहित जिले के वरिष्ठ पत्रकार नजीर अहमद, अजय झंजी, मांगीलाल सोनी, राजेन्द्र जैन, युनस लाला, हरिनारायण यादव, सैयद जाफर हुसैन, दारा सिंह आर्य, मदन चौधरी, राजेश राव, आसिफ मंसूरी, हनीफ खान, समरथ सिंह राजपूत, गोपाल व्यास, महेश शर्मा, सुरेश व्यास, अविनाश मित्तल, गौरीशंकर सूर्यवंशी सम्मिलित हुए।

Related Articles
Show More
Back to top button