Uncategorized

धमतरी पुलिस ने किया मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

6 महिलाओं सहित तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

श्रवण साहू,धमतरी। शहर के अंदुरनी इलाके में पुलिस ने एक किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, इस कार्रवाई में 06 महिलाओं सहित तीन व्यक्तियों को 09 नग  मोबाईल,आपत्तिजनक सामग्री सहित कुल दो लाख ,22 हजार रुपए को जब्त कर गया गिरफ्तार किया गया है,आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में पीटा एक्ट 3,4,5,7 अनैतिक निवारण अधिनियम 1956 के तहत किया गया वैधानिक कार्यवाही। बताया जा रहा है,की  कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक घर में चोरी छिपे अनैतिक देह व्यापार चलाया जा रहा है।

सूचना पर तत्काल उप पुलिस अधीक्षक विंकेश्वरी पिंदे ने धमतरी कोतवाली पुलिस टीम के साथ छापेमारी की कार्यवाही किया गया है। जहाँ दानी टोला,वार्ड जैविक खाद रोड धमतरी में स्थित एक मकान के किराए में लेकर कुछ युवक एवं युवतियों द्वारा चोरी छिपे अनैतिक रूप से देह व्यापार में लिप्त युवक एवं युवतियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्स रैकेट के संचालिका एवं अन्य 05 महिलाएं एवं 03 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा इस छापेमारी के दौरान आरोपियों द्वारा सार्वजनिक आवासीय क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार का कार्य संचालित कर बाहर से महिलाओं के माध्यम से लैगिक शोषण का कृत्य करते हुए,अवैध रूप से धनोपार्जन का कृत्य कर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, एवं 7 का घटित करना पाये जाने से  गवाहों के समक्ष विधिवत  गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में  धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा भेजा गया,पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्स रैकेट की संचालिका महिला है जो पूर्व में भी दे व्यापार में पकड़ी जा चुकी है, इसमें दो महिलाएं अन्य प्रांत के रहने वाली हैं। जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।

उक्त कार्यवाही में डीएसपी. परि.विंकेश्वरी पिंदे,उपनिरी. विनोद शर्मा,लक्ष्मी कांत शुक्ला,सउनि. संतोषी नेताम, प्रआर. हरीश साहू,देवेन्द्र गजेंद्र,माधुरी सोनवानी,आरक्षक मनीष चक्रधारी, भूपेश सिन्हा, मुकेश सिन्हा,महिला आरक्षक सबा मेमन ,वंदना जयसवार का विशेष योगदान रहा।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!