A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशदेश

पत्नी का मोबाइल छीन लेना पति को पढ़ा भारी गुस्साई पत्नी ने पति को नशीला पदार्थ पिलाकर पति को लगाया करंट।

*क्रिकेट बेट से कई बार कर पति को किया घायल

*पत्नी का मोबाइल छीन लेना पति को पढ़ा भारी गुस्साई पत्नी ने पति को नशीला पदार्थ पिलाकर पति को लगाया करंट।*

 

*क्रिकेट बेट से कई बार कर पति को किया घायल*

Related Articles

*ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*

 मैनपुरी किशनी थाना क्षेत्र में पति को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और होश में आने पर पत्नी ने पति को करंट लगाया जब इतने पर भी उसकी गुस्सा ठंडा नहीं हुआ तो क्रिकेट के बेट से सर पर कई बार कर डाले जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया डाला जानकारी के अनुसार पति ने उसका मोबाइल छीन लिया जिससे पत्नी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और अपने गुस्से के प्रकोप से पति की धुनाई कर डाली। पति ने घटना की तहरीर पुलिस को दी ।पुलिस ने पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला किशनी थाना क्षेत्र से जुड़ा है।हमारे समाज में अक्सर लोग घरेलू हिंसा में पति को ही दोषी मानते है।और कानून भी महिला के पछ में जाता है।और पति को सजा का फैसला दिया जाता हैं , लेकिन कुसमरा चौकी क्षेत्र के यादव नगर में जो घटना हुई वह बिल्कुल उलट है। यहां एक पत्नी ने पति के साथ जो किया, उसे सुनकर पुलिस के भी रोंगटे खडे़ हो गए।

पीड़ित प्रदीप सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई और बताया कि उसकी शादी वर्ष 2007 में औरैया के बिधूना निवासी दीवान सिंह की पुत्री बेबी के साथ हुई है। पत्नी मोबाइल से किसी से बात करती है। शक होने पर मैंने मोबाइल अपने पास रख लिया। इसी बात पर पत्नी आपा खो बैठी।

18 मई को उसे खाने में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया। अगले दिन सुबह जब उसे होश आया तो करंट लगा कर जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान 14 वर्षीय पुत्र अंश ने बिजली का तार हटा दिया। इतने पर भी पत्नी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और क्रिकेट खेलने वाले बैट से उसके सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया।

बचाने आए पुत्र पर भी हमलावर हो गई। इस घटना के बाद ससुरालीजन भी आए लेकिन पत्नी ने किसी की नहीं मानी। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!