A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेहरियाणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिम्मत सिंह को बनाया चेयरमैन कराई शपथ ग्रहण

हरियाणा सरकार ने हिम्मत सिंह को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। इससे पहले हरियाणा सरकार के असिस्टेंट एडवोकेट जनरल के पद पर कार्यरत थे। हिम्मत सिंह को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब प्रदेश में रूकी हुई सरकारी पदों पर भर्तियों में तेजी आएगी। लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने की वजह से इसकी घोषणा नहीं की गई थी अब आचार संहिता हटने के बाद हरियाणा सरकार ने हिम्मत सिंह की नियुक्ति की अधिसूचना की जारी कर दी है।

अब भोपाल सिंह खदरी की जगह होंगे हिम्मत सिंह  

बता दें कि हिम्मत सिंह से पहले भोपाल सिंह खदरी हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन थे। भोपाल सिंह खदरी ने 15 मार्च 2024 को इस्तीफा दे दिया था। भोपाल सिंह पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के विश्वासपात्रों में एक माने जाते हैं।

जानें कौन हैं हिम्मत सिंह?

Related Articles

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के नए चेयरमैन हिम्मत सिंह कैथल जिले के रहने वाले हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से BA-LLB और LLM करने के बाद वह पिछले 16 साल से वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। HSSC चेयरमैन के पद पर नियुक्ति से पहले वह एडिशनल एडवोकेट जनरल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Show More
Back to top button