A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रयागराज

सीएम राहत कोष से मरीजों को मिल रहा जीवनदान….

*सीएम राहत कोष से मरीजों को मिल रहा जीवनदान*

*चुनाव की सरगर्मी और व्यस्तता के बीच मरीजों की सेवा में जुटे रहे मंत्री नन्दी*

*मंत्री नन्दी की पहल पर मई महीने में गम्भीर रोगों से ग्रसित 39 लोगों को ईलाज के लिए उपलब्ध कराई 86.60 लाख की धनराशि*

Related Articles

*प्रति मरीज एक लाख से साढ़े तीन लाख रूपए तक दिलाई गई आर्थिक मदद*

*मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार*

मई महीने में भीषण गर्मी, तेज धूप और लू के थपेड़ों के साथ ही लोकसभा चुनाव के कारण व्यस्तता एवं सियासी गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता गम्भीर रूप से बीमार लोगों की मदद करने में पीछे नहीं हटे। मंत्री नंदी की पहल पर प्रत्येक महीने की तरह मई महीने में भी गम्भीर बीमारियों के शिकार प्रयागराज व अन्य क्षेत्रों के 39 मरीजों को ईलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलवाए गए। मई महीने में 39 पीड़ितों यानी गम्भीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को ईलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ 86 लाख 60 हजार 300 रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। जिसकी मदद से कई लोगों को जीवनदान मिला।

लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को भाजपा शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन द्वारा चुनाव प्रचार के साथ ही व्यापारियों एवं वैश्य समाज के लोगों को एकजुट करने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। 16 अप्रैल से लेकर 31 मई तक मंत्री नन्दी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लगातार भ्रमण एवं जनसम्पर्क करने के साथ ही व्यापारी सम्मेलन किया। जिसमें मंत्री नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। भीषण गर्मी के बीच संगठन को सर्वोपरि मानने वाले मंत्री नन्दी ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में अपने प्रभारी क्लस्टर के साथ ही विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास किया।
लेकिन इस बीच उनके कैम्प कार्यालय से गम्भीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को ईलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया को पूरा कराने का कार्य जारी रहा। चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच मंत्री नन्दी अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले गम्भीर बीमारियों के शिकार लोगों की सेवा करना नहीं भूले। मुख्यमंत्री राहत कोष से लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनका ईलाज कराया।

मंत्री नन्दी के पहल पर प्रत्येक महीने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के साथ ही अन्य विधानसभा क्षेत्र व जनपदों के गम्भीर रूप से बीमार दो से तीन दर्जन लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी बेहतर से बेहतर ईलाज करा सकें और अपना जीवन बचा सकें।
मंत्री नन्दी ने कहा कि क्षेत्र की जनता का सुख दुख हमारा सुख दुख है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 करोड़ प्रदेशवासियों को अपना परिवार मानते हैं और हर मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। असाध्य एवं गम्भीर रोगों से ग्रसित व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ईलाज कराने के लिए भटकना न पड़े, परेशान न होना पड़े इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी खजाना खोल रखा है। मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त धनराशि गम्भीर रूप से बीमार लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। पीड़ितों तक सहायता उपलब्ध कराने में तनिक भी देरी नहीं की जा रही है।
मई महीने में गम्भीर बीमारियों से पीड़ित 39 मरीजों को ईलाज के लिए 86 लाख 60 हजार 300 रूपए की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में उपलब्ध कराई गई। जिससे बेहतर ईलाज होने पर कई लोगों की जान बचाई जा सकी। जिन लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई, उनमें अल्लापुर, राजापुर, नैनी, सदियापुर, मुट्ठीगंज, कीडगंज, करामत की चौकी, खुल्दाबाद, पानदरीबा, बेगमसराय, बैरहना, बलुआघाट, मेजा खास, ऊंचामण्डी, धूमनगंज, करैली, गऊघाट, महेवा, बहादुरगंज, सलोरी, करैलाबाग के साथ ही सीतापुर, लखनऊ के लोग शामिल हैं।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!