A2Z सभी खबर सभी जिले कीनई दिल्ली

दिल्ली – आम आदमी पार्टी के नेता सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा, शराब घोटाले में 6 महीने बाद मिली जमानत !

सुप्रीम कोर्ट में ED ने बेल का विरोध नहीं किया, 6 महीने से जेल में थे l

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी। सुप्रीम फैसले के बाद उन्हें आज तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया जाएगा। निचली अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी है। संजय सिंह को कोर्ट ने 2 लाख रुपये के निजी मुचलके पर यह राहत दी है। कोर्ट की ओर से जमानत की कुछ शर्तें रखी गई हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बेल के लिए निचली अदालत का रुख करने को कहा था। शर्तों में केस को लेकर कोई टिप्पणी न करना, कहीं जाते वक्त लोकेशन शेयर करना, मीडिया से केस के बारे में कोई बात नहीं करना, बिना इजाजत दिल्ली-एनसीआर छोड़कर और देश छोड़कर न जाना शामिल है।

तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं. शराब घोटाले में उन्हें 6 महीने बाद जमानत मिली है. संजय सिंह जेल से सीधे सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचेगे. वह सुनीता केजरीवाल से मुलाकात करेंगे. इस दौरान संजय सिंह का परिवार भी उनके साथ रहेगा.

 

Related Articles

 

 

 

Show More
Back to top button