A2Z सभी खबर सभी जिले की

हिंदू जागरण स्वाभिमान सुरक्षा समिति ने आतंकवाद का पुतला फूका

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में कायराना आतंकी हमले के विरोध में आज हिंदू जागरण स्वाभिमान समिति सुरक्षा फरीदपुर के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन किया एवं आतंकवादियों को जल्द सजा की मांग की

हिंदू जागरण स्वाभिमान सुरक्षा समिति ने आतंकवाद का पुतला फूका

फरीदपुर। पहलगाम (जम्मू कश्मीर) में शहीद हुए भारतीय पर्यटको के सम्मान में हिन्दू जागरण स्वाभिमान सुरक्षा समिति पिताम्बरपुर मैदान में। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में कायराना आतंकी हमले के विरोध में आज हिंदू जागरण स्वाभिमान समिति सुरक्षा फरीदपुर के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन किया एवं आतंकवादियों को जल्द सजा की मांग की
भारत वासियों के विरुद्ध हो रहे सुनियोजित और लगातार बढ़ते हमलों से न केवल मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन हो रहा है, अपितु भारतीय कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। ये घटनाएं न केवल धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार को कुचल रही हैं, बल्कि एक पक्षपाती प्रशासनिक तंत्र को भी उजागर कर रही हैं, जो तुष्टीकरण की नीति पर चल रहा है।ऐसी घटनाओं से देश की अखंडता को खतरा उत्पन्न हो रहा है आज देश के अंदर जाति व धर्म के आधार पर गृह युद्ध कराने की रणनीति अपनाई आ रही है जो देश के लिए घातक है आज सभी भारतीयों को एक होकर ऐसी घटनाओं की निंदा करनी चाहिए। कार्यक्रम मे पिताम्बरपुर के देवतुल्य कार्यकर्ताओं में नगर महामंत्री राकेश शंखधार , नगर उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव नन्दवंशी, प्रदेश सह संयोजक जितेन्द्र सिंह चौलन व शिवकुमार भाटी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीना शर्मा, जिला अवैध गतिविधि प्रमुख सत्यपाल सिंह, प्रीति मिश्रा जिला, भाजपा नेता शुचीन्द्र आर्य कश्यप एडवोकेट , जण्डैल सिंह व राजेश शर्मा,मोहित शर्मा नगर मंत्री,नरेश राठौर नगर मंत्री, पुत्तु लाल नगर उपाध्यक्ष, युवा वाहिनी से रघुप्रताप नगर महामंत्री , आशीष साहू नगर प्रचार प्रमुख, गौरव श्रीवास्तव नगर उपाध्यक्ष, प्रवीन कुमार, लव कुमार व आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। विमल कांत संवाददाता अखंड भारत लाइव न्यूज़ जिला बरेली उत्तर प्रदेश

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!