A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे
Trending

खैरा पलारी के साप्ताहिक लगने वाला बाजार में गंदगी अपार,खराब पड़े सब्जियों की बदबू से ग्रामीण परेशान

रवि चक्रवती वंदे भारत न्यूज केवलारी 

 

सिवनी केवलारी विकासखंड के ग्राम पंचायत खैरा में शनिवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार पूरी तरह दु‌र्व्यवस्था का शिकार हो गया है साप्ताहिक बाजार में साफ-सफाई के अभाव में जगह-जगह कचरों का अंबार लगा हुआ है. इतना ही नहीं बाजार से सटे लोगो के घरों के सामने भी गंदगी का अंबार लगा है जिससे उन्हें काफी मुस्किलो का सामना करना पड़ रहा है गंदगी एवं कचरे से लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है

ग्रामीणों ने की बाजार की सफाई कराने की मांग

Related Articles

ग्रामीणों ने बताया कि कई जगह कचरा का अंबार लगने से लोग इस पर मूत्र विसर्जन भी करते हैं, इस कारण और भी बदबू बाजार में फैल रही है, यदि यही हाल बना रहा तो वे सभी जानलेवा बीमारी का शिकार हो जायेंगे

बाजार में जहां चारों तरफ गंदगी फैली रहती है, वहीं जल निकासी के लिए बनाई गई नाली भी विगत कई महीनों से जाम पड़ी है। बारिश के दिनों में बाजार पूरा कीचड़ हो जाता है इस मामले पर ग्रामीणों द्वारा विगत दिनों से इस पर आवाज उठाने के बाद भी अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि व प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही बाजार की सफाई कराई जाए ताकि लोगों को सब्जी खरीदारी में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बन्द पड़ी कचरा गाड़ी – इसके साथ ही रोज सुबह से घर घर में सुनाई देने वाली आवाज (गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल )कचरा गाड़ी पिछले दो चार सप्ताह से बंद जिससे हर वार्डों में घर-घर से कचरा कलेक्शन का काम करने वाली कचड़ा गाड़ियों के बंद होने के बाद ग्राम पंचायत के कर्मचारी भी अपना काम नहीं कर रहे है॥ जिस कारण नगर में गंदगी हो रही है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!