Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंड

बडी खबर ब्रेकिंग न्यूज,कांडी थाना में एक भवन के दो रूम सील

कांडी से थाना परिसर में शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय डब्लूपीसी नंबर. 2532/2021 के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गढ़वा के विविध आदेश के अनुसार

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

कांडी से

थाना परिसर में शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय डब्लूपीसी नंबर. 2532/2021 के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गढ़वा के विविध आदेश के अनुसार आदेश संख्या 132/2024 दिनांक 03/05/24 के पारित आलोक में कांडी थाना में स्थिति आउट पोस्ट ओपी को स्थानीय गवाहों के समझक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गढ़वा के नाजीर दीपक कुमार के द्वारा एक भवन के दो रूम सील किया गया।

ताकि इस परिसर में किसी भी व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा, इस पूरे परिसर की देख रेख की जिम्मेदारी कांडी थाना के प्रभारी गुलशन कुमार गौतम को तत्काल प्रभाव से दिया जाता है। विदित है कि इस कांड के वादी अजय कुमार सिंह द्वारा उच्च न्यायालय में फरियाद याचिका में वर्णित खाता 206 प्लौट संख्या, 78, रकबा 05 डी0 का मामला अगले आदेश तक उच्च न्यायालय के विचाराधीन है।

Related Articles

मौके पर कांडी अंचलाधिकारी मो. अफताब आलम, सीआई जगरनाथ मांझी, न्यायालय क्लर्क महेन्द्र राम, थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम, प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, बीस सूत्री अध्यक्ष चन्द्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय, कांडी पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद, बीडीसी प्रतिनिधि अनूप पासवान, विनोद राम, कन्हाई पासवान आदि लोग मौजूद थे

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!