A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

*सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड: सपा नेताओं के बयान पर पलटबार किए बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी

*सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड: सपा नेताओं के बयान पर पलटबार किए बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी*

बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल के अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी ने सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड में पीड़ित परिवार के समर्थन में खड़े होने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दाह संस्कार के समय श्रृंग्वेरपुर घाट पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि लाश पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और किसी को इस मामले पर राजनीतिक रोटियां नहीं सेंकनी चाहिए।

तिवारी ने कहा कि आज पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मऊआइमा टोल प्लाजा पर पीड़ित परिवार की ओर से बयान सामने आया है कि उत्तर प्रदेश सरकार और जनपद प्रतापगढ़ प्रशासन की कार्रवाई से परिवार संतुष्ट है। परिवार ने राजनीतिक दलों से स्वयं को दूर रखने का अनुरोध किया है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से अनुरोध किया कि वे अपने प्रवक्ताओं और नेताओं को प्रतापगढ़ की सामाजिक परिस्थितियों को समझकर बयान देने की सलाह दें, ताकि क्षेत्र का माहौल खराब न हो। उन्होंने कहा कि सपा प्रतिनिधिमंडल की ओर से प्रतापगढ़ को ‘सामंतवाद’ में जीने वाला बताना पूरी तरह गलत है।

Related Articles

उन्होंने कहा कि यदि प्रतापगढ़ सामंतवाद में जी रहा होता तो विश्वनाथगंज से विधायक जीत लाल पटेल, रानीगंज से आर.के. वर्मा, पट्टी से श्रीराम सिंह पटेल और सदर से राजेंद्र मौर्य विधायक नहीं होते। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और पीड़ित परिवार की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की।

Show More
Back to top button