A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशदेश

नाग पंचमी पर कालपी की प्रसिद्ध लंका मीनार पर हुआ दंगल का आयोजन

निगम के पूर्वजों ने दंगल कार्यक्रम डाली परंपरा को निगम परिवार कायम किए हुए हैं- डॉ अरुण मेहरोत्रा

भदरेखी पहलवान दीपू यादव ने मोहम्मदाबाद पहलवान प्रयाशु को किया पराजित

कालपी जालौन 17 अगस्त

नाग पंचमी पर्व पर लंका मीनार प्रांगण में मेले तथा दंगल का आयोजन किया गया दंगल में पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाकर हार जीत हासिल की।

Related Articles

बताते चलें कि नाग पंचमी अवसर पर बाबू मथुरा प्रसाद ने मथुरा प्रसाद निगम ने जन्म दिवस पर लगभग 175 वर्ष से मिला तथा दंगल का आयोजन होता चला आ रहा है उक्त मिले का उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ अरुण मेहरोत्रा पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी समेत तीनों लोगों ने किया उद्घाटन समारोह में पूर्व विधायक मेहरोत्रा ने कहा कि निगम परिवार के डॉक्टर विवेक निगम एवं अधिवक्ता श्रवण कुमार निगम पूरा परिवार पुरानी परंपरा को कायम किए हुए हैं इसलिए निगम परिवार बधाई का पात्र है इस दौरान पहली कुश्ती दीपू यादव भदरेखी प्रियांशु मोहम्मदाबाद के बीच कराई गई जिसमें दीपू विजय हुए दूसरी कुश्ती अनुज और राजेश के बीच कराई गई जिसमें अनुज विजय हुए इसके अलावा एक दर्जन पहलवानों ने भाग लेकर दंगल में कुश्ती लड़ी रेफरी की जिम्मेदारी में किशन यादव शेर सिंह ने अहम भूमिका निभाई मौके में भाजपा नेता ओमप्रकाश शर्मा हरी बाबू गुप्ता लाला हुका डॉ प्रदीप गुप्ता राजकुमार गुप्ता पतरा वाले डॉ आर पी दीक्षित आदि लोग मौजूद थे।

जिला संवाददाता

गायत्री निषाद की कलम से

Show More
Back to top button