A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :कीटनाशक विक्रेताओं पर प्रशासन का शिकंजा, छापेमारी में नमूने लिए गए, कई को नोटिस

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने और निर्धारित दरों पर बिक्री सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीमों ने शुक्रवार को विभिन्न तहसीलों में कीटनाशक विक्रेताओं के यहां व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कुल 5 नमूने संकलित किए गए और अनियमितताएं मिलने पर कई विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए।

तहसील मौदहा में तहसीलदार के नेतृत्व में उप कृषि निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार ने 5 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान 2 कीटनाशकों के नमूने लिए गए। वहीं, मेसर्स पंजाब बीज भंडार पर बिक्री बंद पाए जाने और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

Related Articles

तहसील राठ और सरीला में जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरि शंकर की टीम ने 11 दुकानों का निरीक्षण किया। यहां से 2 नमूने लिए गए और 7 विक्रेताओं को अनियमितताओं के चलते नोटिस थमाया गया।

इसी क्रम में तहसील हमीरपुर में जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रेश कुमार गौतम द्वारा 2 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण में अभिलेखों का रखरखाव संतोषजनक न मिलने पर दोनों विक्रेताओं को चेतावनी नोटिस जारी किए गए।

अभियान के दौरान सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वे कीटनाशकों की बिक्री पर कैश मेमो अनिवार्य रूप से दें, स्टॉक और बिक्री रजिस्टर अद्यतन रखें तथा रेट बोर्ड स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि लिए गए नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनपद में कीटनाशकों की पर्याप्त उपलब्धता और निर्धारित दरों पर बिक्री सुनिश्चित कराने की बात भी कही गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!