A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री_तीर्थदर्शन_योजना अंतर्गत रामेश्वरम-मदुरई यात्रा के लिए 150 तीर्थयात्रियों का चयन

मुख्यमंत्री_तीर्थदर्शन_योजना अंतर्गत रामेश्वरम-मदुरई यात्रा के लिए 150 तीर्थयात्रियों का चयन
संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत रामेश्वरम-मदुरई तीर्थयात्रा दिनांक 10 मार्च 2026 के लिए पांढुर्णा जिले में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इस यात्रा के लिए जनपद पंचायत पांढुर्णा, जनपद पंचायत सौंसर तथा नगरपालिका परिषद पांढुर्णा, सौंसर, पिपला नारायणवार, मोहगांव और लोढ़ीखेडा नगरीय निकायों से कुल 985 आवेदन प्राप्त हुए थे। शासन के आदेशानुसार पांढुर्णा जिले को 150 तीर्थयात्रियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रत्येक निकायवार सभी नामों की एक्सेल शीट तैयार की गई तथा कम्प्यूटर द्वारा रेंडमली निकायवार नामों का चयन किया गया, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का मानवीय हस्तक्षेप न हो सके। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखते हुए पात्र आवेदकों का चयन किया गया है।

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत पात्रता के लिए आवेदक का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है तथा वह आयकर दाता नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक की आयु 60 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है, जबकि महिलाओं के मामले में 02 वर्ष की छूट देते हुए 58 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर भी वे पात्र मानी जाएंगी। ऐसे दिव्यांग नागरिक जिनकी विकलांगता 60 प्रतिशत से अधिक है, उनके लिए आयु का बंधन लागू नहीं होगा।

Related Articles

यदि पति-पत्नी साथ यात्रा करना चाहते हैं तो पति-पत्नी में से किसी एक के पात्र होने पर जीवनसाथी भी यात्रा में शामिल हो सकता है, भले ही उसकी आयु 60 वर्ष से कम हो। तीर्थयात्रा के लिए समूह बनाकर भी आवेदन किया जा सकता है, जिसमें समूह का मुखिया मुख्य आवेदक होगा, किन्तु ऐसा समूह 25 व्यक्तियों से अधिक का नहीं होगा। नवीनतम प्रावधान अनुसार जो व्यक्ति पूर्व में यात्रा कर चुके हैं, वे पांच वर्ष की अवधि पूर्ण होने के बाद ही पुनः यात्रा के लिए पात्र होंगे।

यात्रा के लिए आवेदक का शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम होना आवश्यक है तथा वह किसी संक्रामक रोग जैसे टी.बी., कोविड, कार्डियक, श्वास में अवरोध संबंधी बीमारी, कोरोनरी अपर्याप्तता, कोरोनरी एथेरोस्क्लेरोसिस, मानसिक व्याधि, संक्रमण या कुष्ठ रोग से ग्रसित नहीं होना चाहिए।

इस यात्रा के लिए चयनित 150 तीर्थयात्रियों को संबंधित सभी निकायों द्वारा सूचना पत्र एवं मोबाइल के माध्यम से चयन की जानकारी दी जा रही है। साथ ही प्राप्त आवेदनों में से 10 प्रतिशत आवेदनों की प्रतीक्षा सूची भी तैयार की गई है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button