
बानसूर में खाद बीज संघ यूनियन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें न्यू कृषि सेवा केंद्र बानसूर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता फूलसिंह स्वामी ने की। उन्होंने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के खाद-बीज विक्रेताओं की समस्याओं का समाधान करना और किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध करवाना रहेगा।

इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के कई खाद-बीज विक्रेताओं की उपस्थिति रही, जिनमें श्यामलाल सैनी, राजवीर यादव, मनोज यादव, सीताराम सैनी, सुरेश पंसारी, राकेश गोयल, सुभाष गोयल, अरुण गोयल, कैलाश गुर्जर सहित अनेक विक्रेता मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और संघ को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।
