A2Z सभी खबर सभी जिले की

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदलेगी! स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी का ऐतिहासिक फैसला — खुद बैठेंगे ओपीडी में!

झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। देश में पहली बार कोई स्वास्थ्य मंत्री स्वयं डॉक्टर की भूमिका निभाते हुए नियमित रूप से ओपीडी में मरीजों का इलाज करेंगे।

डॉ. अंसारी आने वाले दिनों में पूरा झारखंड जिलावार भ्रमण करेंगे। हर जिले के सदर अस्पताल में जाकर

खुद मरीजों की जांच करेंगे,

Related Articles

ओपीडी चलाएंगे,

और अस्पताल की वास्तविक व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे।

इसी दौरान वे अस्पतालों की जरूरतों को समझते हुए नया डॉक्टर व स्टाफ रोस्टर भी खुद तैयार करेंगे, ताकि जनता को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवा मिल सके।

डॉ. अंसारी का कहना है—

“जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दिलाना ही मेरा मिशन है।”

यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग में नई ऊर्जा और जवाबदेही लाने वाला माना जा रहा है।

— झारखंड न्यूज़ अपडेट

 

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button
error: Content is protected !!