राजस्थान जिला चूरू सरदारशहर विधानसभा क्षेत्रमें एलडीसी से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 16 मई का है, जिसमें तीन बदमाशों ने एलडीसी का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने बताया कि मामले में मालकसर के विकास कुमार नायक (24) पुत्र भंवरलाल नायक और मुकेश नायक (26) पुत्र ओमाराम नायक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 16 मई को एलडीसी पूर्णाराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोपियों ने मारपीट के दौरान इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया
2,504 Less than a minute


