
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पांढुर्णा जिले में नगर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने के उद्देश्य से पांढुर्णा जिले की विभिन्न नगर कांग्रेस कमेटियों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। नियुक्त सभी पदाधिकारियों को पार्टीजनों एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
जिले में की गई नियुक्तियां इस प्रकार हैं —
नगर कांग्रेस पांढुर्णा – श्री जयंत घोडे
नगर कांग्रेस सौंसर – श्री संजय ठाकरे
नगर कांग्रेस लोधीखेड़ा – श्री श्रीकांत तिडके
नगर कांग्रेस पिपला नारायणवार – श्री कैलाश चौधरी
नगर कांग्रेस मोहगांव – श्री शंकर ब्रम्हे

पार्टी नेतृत्व ने नव-नियुक्त अध्यक्षों से अपेक्षा जताई है कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाते हुए आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इन नियुक्तियों को लेकर उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। सभी पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।