A2Z सभी खबर सभी जिले की

मानसिक रोग भी सामान्य बीमारी, समय पर उपचार है जरूरी कोंडाली, मांगोरली और गड़मऊ में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मानसिक रोग भी सामान्य बीमारी, समय पर उपचार है जरूरी
कोंडाली, मांगोरली और गड़मऊ में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान द्वारा संचालित ‘नलम सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम’ के अंतर्गत ग्राम कोंडाली, मांगोरली एवं गड़मऊ में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।


कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को यह समझाना था कि मानसिक रोग भी अन्य बीमारियों की तरह सामान्य स्वास्थ्य समस्या है, जिसका समय पर उपचार आवश्यक है। साथ ही समाज में मानसिक बीमारी को लेकर फैली भ्रांतियों, अंधविश्वास और सामाजिक कलंक को दूर करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने बताया कि अवसाद, चिंता, तनाव और अन्य मानसिक समस्याएं छिपाने की नहीं, बल्कि उपचार कराने की आवश्यकता होती है। सही मार्गदर्शन, परामर्श और चिकित्सकीय सहायता से मानसिक रोगों का सफल उपचार संभव है। ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई तथा जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ से संपर्क करने की सलाह दी गई।

Related Articles


कार्यक्रम में सरपंच श्री राजेश वरठी, श्रीमती अनीता धुर्वे, संजना गोपाल उईके, संस्था निदेशक श्री विजय धवले, उपसरपंच श्री भारत देशमुख, वरिष्ठ नागरिक सुनील साहू, आशा कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता खड़से, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्री चेतना पठाडे, नलम कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अंत में ग्रामीणों ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने का संकल्प लिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!