A2Z सभी खबर सभी जिले की

निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराना एक सराहनीय कदम

ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर महिलाओं के लिए सिद्ध हो रहे अत्यंत लाभकारी 

निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराना एक सराहनीय कदम

ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर महिलाओं के लिए सिद्ध हो रहे अत्यंत लाभकारी

जहानाबाद। संवाददाता। रणजीत कुमार। महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी और उप विकास आयुक्त ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। समिति द्वारा विभिन्न पंचायतों में लगातार शिविर लगाकर महिलाओं की आंखों की जांच करना और उन्हें निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराना एक सराहनीय कदम है।

उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य के प्रति कम जागरूक रहती हैं, जिससे छोटी समस्याएं भी गंभीर रूप ले लेती हैं। उन्होंने संस्थान द्वारा गांव-गांव जाकर नेत्र जांच शिविर आयोजित करने और जरूरतमंदों को चश्मा वितरित करने को एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इससे महिलाओं को बेहतर दृष्टि मिलने के साथ-साथ उनके दैनिक कार्यों में भी सुविधा होगी। जानकारी दी गई कि जिले में आगामी तीन वर्षों तक लगातार कैंप लगाकर महिलाओं की नेत्र जांच की जाएगी और सभी जरूरतमंदों को चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज के शिविर में लगभग 1000 लोगों की आंखों की जांच की जाएगी और आवश्यकतानुसार चश्मों का वितरण किया जाएगा।

Related Articles

शिविर में चिकित्सकों की एक टीम ने आधुनिक उपकरणों का उपयोग कर जांच की। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की मांग की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!