
किताब लेने गई छात्रा लापता परिजनों में अनहोनी की आशंका
पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जहानाबाद। संवाददाता। रणजीत कुमार। शहर में 15 वर्षीय छात्रा के लापता होने की मामला सामने आई है। बच्ची की मां ने नगर थाने में केस दर्ज कराई है। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर महिला दारोगा को जांच अधिकारी बनाया है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। जाहानाबाद की नीट छात्रा का मामला खत्म नहीं हुआ कि एक और मामला सामने आ गया है। 15 साल की बच्ची को गायब कर दिया गया। बच्ची की मां ने नगर थाने में केस दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर एक महिला अधिकारी को अनुसन्धान कर्ता बनाया है। थाने में दिए आवेदन में बच्ची की मां ने बताई है कि वह जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र की पोखमा गांव की रहने वाली है। वर्तमान में राजा बाजार में किराए के मकान में रहती है। 11 फरवरी की शाम लगभग 6:00 बजे मेरी 15 वर्षीय बच्ची घर से बोल कर गई की दुकान से बुक लेकर आ रहे हैं। कुछ ही देर के बाद शाम 6:40 पर एक फोन नंबर से फोन कर मेरी बच्ची बोली की एक आंटी के बच्चा का एक्सीडेंट हो गया है, अरवल मोड़ पर टेंपो पर बैठाकर आ रहे हैं। यह कह कर फोन काट दी। आधा घंटा बीत जाने के बाद भी वह नहीं आई। इसके बाद हम लोगों के मन में शंका हो गया। हम लोगों ने अगल-बगल खोज-बीन शुरू कर दी। लेकिन पता नहीं चला। जहानाबाद थाने में दिए आवेदन में नाबालिग लड़की की मां ने कहा है कि मुझे विश्वास है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बच्ची को बहला-फुसला कर अपने साथ लेकर चला गया है। ऐसे में इस मामले में कार्रवाई की जाए। पुलिस ने 12 फरवरी को बीएनएस की धारा में केस दर्ज किया है । साथ ही एक महिला अधिकारी को जांच पदाधिकारी बनाया है। परन्तु अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाई है। किसी प्रकार के अनहोनी की आशंका को लेकर परिजनों में असंतोष व्याप्त है। वहीं पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रही है।