A2Z सभी खबर सभी जिले की

महाशिवरात्रि पर जमशेदपुर में नो एंट्री, ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध

 

जमशेदपुर में महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस दौरान शहर में सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री लागू रहेगी।

प्रशासन के अनुसार, शिवालयों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि किसी प्रकार की यातायात बाधा या दुर्घटना की आशंका न रहे। ट्रैफिक पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है और प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी।

प्रशासन ने आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे तय किए गए रूट प्लान का पालन करें, अनावश्यक रूप से भारी वाहनों का प्रयोग न करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर पूजा-अर्चना कर सकें और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

✍️ पत्रकार : आनंद किशोर

ब्यूरो चीफ – Akhand Bharat News

सदस्य – All India Media Association (AIMA)

Show More
Back to top button