
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला खनिज प्रतिष्ठाठन न्यास मंडल की बैठक संपन्न, विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

कटनी (12 फरवरी) – जिला खनिज प्रतिष्ठान के अंतर्गत गठित न्यास मंडल बोर्ड की बैठक गुरूवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में विकास एवं निर्माण कार्यों से संबंधित कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में विधायक विजयराघवगढ़ श्री संजय सत्येन्द्र पाठक, विधायक बड़वारा श्री संदीप जायसवाल, विधायक बहोरीबंद श्री प्रणय प्रभात पांडे, विधायक बड़वारा श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सुनीता मेहरा, जिला पंचायत की सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर तथा वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार और नगर परिषद बरही के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, तथा नगर परिषद कैमोर के अध्यक्ष भी मौजूद रहें।

बैठक में पूर्व बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। बैठक में आय-व्यय का अनुमोदन किया गया, पंचवर्षीय कार्ययोजना वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक का अनुमोदन किया गया। साथ ही वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। वर्ष 2024-25 के वार्षिक प्रतिवेदन का अनुमोदन किया गया। जिला खनिज प्रतिष्ठान के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों पर चर्चा की गई। विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल द्वारा खनन से प्रभावित चारों विधानसभा में टी बी रोग की पहचान व परीक्षण की सुविधा हेतु पोर्टेवल एक्सरे मशीन उपलब्ध कराने का प्रस्तांव रखा गया। विधायक विजयराघवगढ़ श्री पाठक द्वारा विधानसभा क्षेत्र विजयराघवगढ़ में 13 हाई स्कूलों में ई-लाईब्रेरी बनवाने का प्रस्ताव रखा गया। खनन प्रभावित क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वर्ष 2025-26 के लिये 49 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। जिस कार्य योजना में उच्च प्राथमिकता में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, महिला एवं बाल कल्यााण, वृद्ध एवं नि:शक्तष जन कल्यामण , कौशल विकास, एवं स्वच्छता, एवं अन्य प्राथमिकता में भौतिक अधोसंरचना सिंचाई, ऊर्जा एवं वाटरशेड विकास, पर्यावरण की गुणवत्ता में वृद्धि करने के लिये कोई अन्य उपाए से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। विशेष रूप से खनन प्रभावित ग्रामों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन, स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण तथा पेयजल योजनाओं के विस्तार को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया।बैठक में पूर्व में स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
बैठक में सीएमएचओ डॉ राज सिंह, उप संचालक खनिज रत्नेश दीक्षित,जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी ,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास वनश्री कुर्वेती ,कार्यपालन यंत्री पीएचई पवनसुत गुप्ता ,सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।k
क्रमांक-716/187