A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामोदय से अभ्युदय के अंतर्गत ग्राम लव्हाना में प्रस्फुटन समिति की संवाद बैठक आयोजित

जन अभियान परिषद की पहल

जन अभियान परिषद की पहल: ग्रामोदय से अभ्युदय के अंतर्गत ग्राम लव्हाना में प्रस्फुटन समिति की संवाद बैठक आयोजित

संवाददाता — धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित “ग्रामोदय से अभ्युदय” अभियान के अंतर्गत ग्राम लव्हाना में नवांकुर संस्था के माध्यम से प्रस्फुटन समिति की संवाद बैठक आयोजित की गई।

Related Articles


बैठक में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के दौरान गांव में नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने तथा स्वदेशी जागरण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था अध्यक्ष श्री राजेश कुमार मानकर ने ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने के विभिन्न उपायों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
बैठक में प्रस्फुटन समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और अपने-अपने विचार साझा करते हुए अभियान को सफल बनाने हेतु सुझाव दिए।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर सामाजिक जागरूकता, नशा मुक्ति, स्वदेशी अपनाने और जन सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!