A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्व-सहायता समूह की आटा चक्की गतिविधि का शुभारंभ, ग्राम संगठनों की बैठक आयोजित

एनआरएलएम अंतर्गत महिला समूहों को आयमूलक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहन

स्व-सहायता समूह की आटा चक्की गतिविधि का शुभारंभ, ग्राम संगठनों की बैठक आयोजित

एनआरएलएम अंतर्गत महिला समूहों को आयमूलक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहन
संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरलीखापा के ग्राम बिच्छुआसाहनी में जय मां सरस्वती स्व सहायता समूह द्वारा संचालित आटा चक्की गतिविधि का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पांढुर्णा श्रीमती बंदू सूर्यवंशी द्वारा किया गया।

Related Articles

इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रबंधक श्री दिलीप परते, सहायक ब्लॉक प्रबंधक श्रीमती सीमा पटेल, रमेश सिंह धुर्वे एवं ग्राम के समूह सदस्य उपस्थित रहे।

इसके पश्चात ग्राम पंचायत चिचोलीबड़ में आदर्श एवं प्रेरणा ग्राम संगठन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कृषि, पशुपालन एवं आयमूलक गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान नई गतिविधियों को प्रारंभ करने एवं दीदी कैफे शुरू करने के लिए निर्देशित किया गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!