

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। 3 फरवरी को कलेक्टर सभागार में आयोजित महिला जनसुनवाई में हमीरपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्र की लगभग 50 की संख्या में महिलाएं अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंची। जहां पर फरियादियों ने राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी व उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता के सम्मुख अपनी समस्याएं रखीं। सुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, छेड़छाड़ समेत महिला उत्पीड़न से सम्बंधित कई मामले आये, जिसकी सुनवाई की और संबंधित पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से समस्याओं का जल्द निस्तारण करने को कहा।वहीं जनसुनवाई में पुराने मामलों से संबंधित कोई भी पीड़ित महिलाएं नहीं पहुंची, जिसको लेकर दोनों सदस्यों ने कहा कि पुराने मामलों की सुनवाई के लिए आगे अगली तारीख तय की जाएगी। जिसमें उन मामलों को सुना जाएगा और उनकी समीक्षा की जाएगी।

राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य ममता कुमारी ने बताया कि महिला उत्पीड़न से संबंधित पूरे भारत में जो केस है वह यहां भी हैं। इन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा, दहेज हत्या व साइबर क्राइम आदि से संबंधित मामले आज यहां पर आए थे जिनकी सुनवाई की गई है। वही पुराने जिन लोगों ने आवेदन किया था वह यहां पर नहीं आ सके हैं, जिनकी सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की जाएगी और मैं फिर दोबारा यहां पर आकर महिला जनसुनवाई करूंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा व संवेदना के लिए तत्पर है और अयोग अपना काम अच्छे से कर रहा है।बताया कि आयोग द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से सुनवाई की जाती है। कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग का यही प्रयास है कि महिलाएं सुरक्षित रहें व पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय मिल सके। साथ ही महिलाओं को अच्छी शिक्षा मिल सके व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके।
