A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:कलश यात्रा में उमडी भीड़, शतचंडी महायज्ञ शुरू

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। क्षेत्र के दरियापुर कुंडौरा गांव में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के अवसर पर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में पीतांबर वस्त्र धारण किए श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। वैदिक मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकली यात्रा ने पूरे गांव को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। इस दौरान जयकारों और भजनों से वातावरण गुंजायमान रहा।

Related Articles

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शतचंडी महायज्ञ का आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है। कलश यात्रा में पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए। इस मौके पर आश्रम के पुजारी महानंद सरस्वती,पूर्व प्रधान पंकज सिंह व एड.अवधेश यादव, प्रधान दरियापुर आशाराम प्रजापति,कुंडौरा प्रधान प्रतिनिधि अरविंद प्रताप सिंह यादव एवं यजमान इंद्रजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

 

 

Show More
Back to top button