A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:हजरत पीर सुर्खरू बाबा का तीन दिवसीय उर्स बुधवार से

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। न हो आराम जिस बीमार को सारे जमाने से, उठा ले जाए थोड़ी खाक इनके आस्ताने से।

 

Related Articles

कस्बे सहित क्षेत्र के विख्यात सूफी संत हजरत  पीर बाबा का सालाना उर्स बुधवार से मनाया जाएगा जिसका शुक्रवार जुमे की नमाज़ के बाद भजनो के कार्यक्रम के साथ समापन होगा, मोहल्ला और उर्स कमेटी द्वारा लगातार तैयारियां की जा रही हैं।

कस्बे के मोहल्ला हैदरगंज स्थित हजरत पीर सुर्खरु बाबा रह. का तीन दिवसीय सालाना उर्स बुधवार से शुक्रवार तक बडी धूमधाम अकीदत और मोहब्बत के साथ मनाया जाएगा जिसमें बुधवार शाम बाद नमाज़ इशा नातिया मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को बाद नमाज़ फजिर मजार पर कुरान ख्वानी, बाद नमाज़ जोहर लंगर और बाद नमाज़ असर चादरपोशी की जाएगी। चादर हजरत हकीम उददीन हक्की बाबा के पुराने मकान से उठकर मोहल्ले में भ्रमण के बाद मजार पर पहुंचेगी वहीं कमेटी अध्यक्ष कमरुददीन दरोगा और सफिया चौधरी के घरों से भी चादर पोशी के कार्यक्रम निर्धारित हैं। वहीं बाद नमाज़ इशा शानदार कव्वालियों का प्रोग्राम होगा जिसमे क्षेत्रीय और बाहरी कव्वाल अपने कलाम पेश करेंगे। वहीं शुक्रवार को सुबह कुल की फातिहा और बाद नमाज़ जुमा भजनों के कार्यक्रम के साथ तीन दिवसीय उर्स का समापन होगा। उर्स कमेटी ने अधिक से अधिक जायरीनों से उर्स के सभी कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है। उक्त जानकारी उर्स कमेटी के अध्यक्ष कमरुददीन उर्फ़ बाबू दरोगा जी ने दी।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!